मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ऑनलाइन अप्लाई 2026 बिजनेस शुरू करने को बिना ब्याज 5 लाख तक का लोन जानें (पूरी जानकारी)
CM Yuva Udyami Yojana: क्या खुद का बिजनेस शुरू करना आपका सपना है? इसे साकार करने के लिए क्या आपके पास एक अच्छा आइडिया और प्लान है? आप नौकरी न कर के बिजनेसमैन बन दूसरों को रोजगार देना चाहते हैं? अगर इन सभी सवालों के जवाब 'हां' में हैं और आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं तो ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाइए। यूपी सरकार आपको एक सुनहरा मौका दे रही है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने के बीच उत्तर प्रदेश सरकार की भी एक योजना है, जिसके तहत बिना गारंटी लोन लिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत आप 5 लाख रुपये तक की लागत का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सरकार की ओर से आपको ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। कोई गारंटी भी नहीं देनी होगी। यही नहीं पहले 6 महीने तो EMI भरने की भी जरूरत नहीं है। एक बार लोन चुका दिया तो बिजनेस को और बढ़ाने के लिए भी सरकार की ओर से लोन दिया जा रहा है।
इस योजना की अच्छी बात यह है कि अगर आप बहुत पढ़े-लिखे भी नहीं हैं तो भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप आठवीं पास भी हैं तो भी स्कीम के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुछ प्रतिबंधित उद्योगों को छोड़ दें तो आपके पास 650 से भी ज्यादा बिजनेस में से चुनने का मौका होगा।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश के युवाओं का खुद के पैरों पर खड़े होने के सपने को साकार करने के लिए यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से मदद की जाती है। अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सरकार की ओर से ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था की जाएगी। यही नहीं आप जो भी काम शुरू करना चाहते हैं, उसकी ट्रेनिंग में भी यूपी सरकार मदद करेगी।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की खास बातें क्या हैं?
- उत्तर प्रदेश में युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग देकर खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करना
- 21 से 40 साल के युवाओं को बिजनेस स्थापित करने में मदद करना
- 1 लाख लोगों को हर साल स्वरोजगार, 10 साल में 10 लाख स्वरोजगार के अवसर सृजित करना
- खुद का काम शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त लोन मिलता है
- इस लोन को लौटाने की शर्तें भी बहुत आसान हैं
- सरकार की ओर से परियोजना लागत का 10% मार्जिन मनी सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं?
- रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल हस्ताक्षर
- आयु का प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू होता है तो)
- परियोजना रिपोर्ट
- जिस बैंक से लोन ले रहे हैं, उसकी स्टेटमेंट या पासबुक का पहला पेज
- जो पता दिया गया है, वहां कब से रह रहे हैं, उसका प्रमाण पत्र
- ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो सरपंच, अगर शहरी क्षेत्र से हैं वार्ड पार्षद से सर्टिफिकेट
- पैन कार्ड
- Self Declaration Form
- कौशल प्रमाण पत्र
My Name Is Anuj Saxena.
Address: Town Faridpur District Bareilly Uttar Pradesh Pincode 243503
Some Useful Important Links |
Apply Online | Click Here | |||
How to Fill Form (Video Hindi) | Click Here | |||
Download Information | Click Here | |||
Download Short Notice | Click Here | |||
Instagram Reel Notice | Click Here | |||
Join Saxena Technicaal Channel | Telegram | WhatsApp | |||
YouTube Channel | Click Here | |||