पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है? PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria
क्या है? देखें 2025
PM
Kisan Samman Nidhi Scheme: केंद्र सरकार किसानों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में की थी, तब से अब तक करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी कैश ट्रांसफर योजनाओं में से एक माना जाता है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपये आ रहे हैं,
जो कि 2000-2000 की तीन किस्तों में आता है। अगर आप भी खेती करते हैं और अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठाया है तो हम आपको बता रहे हैं कि इसके लिए कैसे आवेदन करना है? यह योजना क्या है और आपके खाते में कैसे 6000 रुपये आएंगे?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN Scheme) योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 1 फरवरी, 2019 को थी। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। यह पैसा 4-4 महीनों के अंतराल में 3 किस्तों में आता है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य क्या है?
- किसानों को आर्थिक रूप से मदद करना
- देश में कृषि के क्षेत्र को मजबूत बनाना और किसानों की कमाई बढ़ाना
- किसानों का समय पर बीज, खाद, कीटनाशक समेत अन्य जरूरी कामों के लिए मदद करना
- किसानों को साहूकारों के महंगे कर्ज के जंजाल से बचाना
पीएम किसान सम्मान योजना में कितना पैसा मिलता है?
- 6000 रुपये पात्र किसानों को हर साल दिए जाते हैं
- यह पैसा 2000-2000 की तीन किस्तों में आता है
- यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में आता है
- 4-4 महीने के अंतराल में 2000 रुपये की किस्त बैंक में ट्रांसफर होती है
पीएम किसान निधि के लिए पात्रता क्या है?
- देशभर के सभी छोटे और सीमांत किसान
- वो किसान जिनके पास 5 एकड़ तक की कृषि योग्य भूमि हो
- परिवार में अगर एक से ज्यादा सदस्य किसान है तो उन सभी को अलग-अलग लाभ मिलेगा
किन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम किसान निधि का लाभ?
- अगर आपकी जमीन किसी संगठन या कंपनी के नाम पर है
- अगर आवेदक किसी संवैधानिक पद पर कार्यरत है
- आवेदक वर्तमान या पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और सरकारी कर्मचारी नहीं हो
- सरकार से 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारी
- अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो भी आपको नहीं मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- आधार कार्ड
- जमीन के दस्तावेज (खतौनी/खसरा नंबर, जमीन का रिकॉर्ड)
- बैंक अकाउंट की डीटेल (IFSC Code, अकाउंट नंबर, ब्रांच का नाम)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Some Useful Important Links |
Apply Online | Click Here | |||
How to Fill Form (Video Hindi) | Click Here | |||
Download Information | Click Here | |||
Download Short Notice | Click Here | |||
Instagram Reel Notice | Click Here | |||
Join Saxena Technicaal Channel | Telegram | WhatsApp | |||
YouTube Channel | Click Here | |||

